फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में ताश खेल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से लोडेड देशी कट्टा बरामद

Sun, 21 Jul 2024 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना पर शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटनास्थल से ताश के पत्ते और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मृतक गुड्डू कुमार राम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव स्थित गाछी में रविवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान विभूतिपुर पूर्व वार्ड-5 मोहल्ला के लालू राम के बेटे गुड्डू कुमार राम (18) के रूप में की गई है। युवक को करीब से सीने में एक गोली मारी गई है। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक की बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि गुड्डू को उसका ही एक मित्र राजा राम उसके घर से बाइक से बुलाकर ले गया था। राजा ने कहा था कि कुछ देर में भाई वापस आ जाएगा। सभी लोग जोगिया गांव स्थित गाछी में ताश खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुड्डू को गोली मार दी गई। गोली मारे जाने के बाद वहां से लोग फरार हो गए।

विज्ञापन


वहीं, गोली चलने की आवाज पर जब आसपास के लोग जुटे और मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुड्डू की लाश पड़ी हुई है। मौके पर एक देशी कट्टा भी पड़ा हुआ था। ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं। उधर, घटना की जानकारी के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

 
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना पर शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। घटनास्थल से ताश के पत्ते और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया है। घटना किस कारण से हुई है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक को एक गोली लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें