फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जेसीबी के गड्ढे में नहाने गए बच्चों के साथ हादसा, एक की मौत, दूसरे का इलाज जारी

Sat, 20 Jun 2026 04:12 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने गए चार बच्चों में से दो बच्चे डूब गए। हादसे में 10 वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय शिवम कुमार का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

नहाने के दौरान डूबे चार बच्चे

जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए चार बच्चे गांव के पास जेसीबी से खोदे गए पानी भरे गड्ढे में नहाने चले गए थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य

ग्रामीणों ने तत्काल बच्चों को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश शुरू की गई। कई घंटों की खोजबीन के बाद पानी से एक बच्चे का शव बरामद किया गया।

10 वर्षीय सत्यम की हुई मौत

मृतक की पहचान हनुमाननगर गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी रामचंद्र चौपाल के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्चे की पहचान इसी गांव के सुशील चौपाल के 11 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है, जिसका इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है।

परिजनों ने बताया हादसे की वजह

मृतक के बड़े भाई अनिल चौपाल ने बताया कि तेज गर्मी के कारण चारों बच्चे खेल-खेल में पानी भरे गड्ढे में नहाने उतर गए थे। इसी दौरान सत्यम और शिवम अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  RAS Officers Transfer: आरएएस अधिकारियों के तबादले, घूसकांड से घिरे बीज निगम का जिम्मा संभालेंगे गौरव चतुर्वेदी
विज्ञापन

 

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था सत्यम

परिजनों ने बताया कि सत्यम पांचवीं कक्षा का छात्र था और छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता गांव में ड्राइवर का काम करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दूसरे बच्चे का डीएमसीएच में इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल शिवम कुमार का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें