फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: सड़क पर भीषण टक्कर के बाद हाइवा के साथ बस भी गड्ढे में पलटी; दरभंगा में हादसा, कई घायल

Mon, 15 Apr 2024 04:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा में नेशनल हाईवे पर एक सरकारी बस और एक हाइवा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गड्ढे में पड़ीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर एक सरकारी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सीधी टक्कर में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन चौक के पास सरकारी बस और हाइवा ट्रक में टक्कर होने के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई हैं। स्थानीय लोगों की मदद घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भेजा गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय मब्बी थाना और सिमरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस में बचे यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि दरभंगा से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही बस की एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक से हो गई। इस दौरान देखते ही देखते दोनों तेज रफ्तार वाहन गड्ढे में पलट गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें