फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले में भूमि विवाद को लेकर चाचा-भतीजा की हत्या

Wed, 14 Nov 2018 01:28 PM IST
भाषा, बिहारशरीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले के राजगीर थाना अंतर्गत धर्मपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मंगलवार की शाम गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोमनाथ ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान दीक्षा सिंह और उसके भतीजे संजीव सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव जिला मुख्यालय बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिये। 

विज्ञापन


सोमनाथ ने बताया कि धर्मपुरा गांव के निवासी दीक्षा सिंह एवं विजय सिंह के बीच करीब 20 वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा था । इस विवाद को लेकर 1996 में विजय सिंह के तीन भाईयों की हत्या के जुर्म में दीक्षा सिंह उम्र कैद की सज़ा काट लगभग साल भर पहले जेल से रिहा हुआ था।

दीक्षा सिंह और उसके भतीजे की कल शाम गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। बताया जाता है कि हमलावरों की संख्या आठ से दस थी । पुलिस ने वारदात स्थल से दो खोखे बरामद किये हैं। विजय सिंह सहित फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें