फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः दो बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 07 Sep 2017 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पत्रकार को मारी गोली - फोटो : social media
विज्ञापन
बेंगलुरू में गौरी लंकेश की हत्या के दो दिन बाद अब बिहार में एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार को गोली मार दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार पंकज मिश्रा को बिहार के अरवल में दिनदहाड़े गोली मार दी।
विज्ञापन



एसपी अरवल दिलीप कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आपसी दुश्मनी के चलते पंकज मिश्रा को गोली मारी गई है।  #UPDATE One accused who shot journalist Pankaj Mishra has been arrested. It is a case of personal enmity: Dilip Kumar, SP Arwal #Bihar — ANI (@ANI) September 7, 2017
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि पंकज मिश्रा को उन्हीं के गांव के दो लोगों ने गोली मारी जब वह बैंक से 1 लाख रुपये कैश लेकर लौट रहे थे। बदमाशों ने उनसे पैसे भी लूट लिए। 
विज्ञापन


हमलावरों ने उनकी पीठ पर गोली मारी है। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें