फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमी युगल ने घर से भागकर की शादी, परिजन और पुलिस कर रहे तंग, सोशल मीडिया पर लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 07 Apr 2023 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

प्रेमिका मोनी उर्फ मीरा ने बताया मेरे परिजनों द्वारा दबाव बनाकर वारिसलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अब वारिसलीगंज के दारोगा मेरे ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। दोनों ने वीडियो बनाकर आम लोगों से अपील की है कि उनकी मदद करें और उनके परिजनों को परेशान न करें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मदद मांगने वाला प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा जिले से भागकर प्रेमी युगल ने दिल्ली गुड़गावां कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया। इसे लेकर उनके परिजनों को पुलिस की ओर से परेशान किया जा रहा है। यह मामला जिले वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का है। प्रेमी-प्रेमिका ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक पटना जिले के बाढ़ निवासी राहुल कुमार पिता ध्रुप साव का बेटा है। वह अपने नानी के घर मुडलाचक में रहता था। दो साल पहले वह मेला देखने ठेरा सराय गया था, जहां उसे मोनी कुमारी उर्फ मीरा कुमारी पिता विशेश्वर पासवान से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो एक अप्रैल 2023 को दोनों ने घर से भागकर दिल्ली के गुड़गांव जाकर छह अप्रैल को कोर्ट मैरेज कर ली।

प्रेमिका मोनी उर्फ मीरा ने बताया मेरे परिजन द्वारा दबाव बनाकर वारिसलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। अब वारिसलीगंज के दारोगा मेरे ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। दोनों ने वीडियो बनाकर आम लोगों से अपील की है कि उनकी मदद करें और उनके परिजनों को परेशान न करें।
विज्ञापन


परिवार को दी जा रही है धमकी
राहुल कुमार ने बताया कि गांव के मेले में हम दोनों की दो साल पहले मुलाकात हुई थी। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। फिर हम लोगों ने शादी करने का फैसला किया और सीधा दिल्ली भागकर छह अप्रैल को शादी कर ली।

राहुल ने कहा कि हमारे परिवार को प्रेमिका के मायकेवालों की ओर से धमकी दी जा रही है। इसी को लेकर हम लोग न्याय की गुहार लगा रहे हैं। नवादा के डीएम से भी आ गुहार लगाते हैं कि जो दरोगा के द्वारा हम लोगों को परेशान किया जा रहा है, उस पर भी करवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें