फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मधेपुरा के मधैली में आग लगने से 12 घर जलकर खाक, चार दुधारू मवेशी भी झुलसकर मरे

Fri, 07 Apr 2023 05:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा सदर अनुमंडल के मधैली में आग लगने से 12 घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में चार दुधारू मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। आग लगने से करीब 10 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आग बुझाने की कोशिश करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मधेपुरा सदर अनुमंडल के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधैली वार्ड नंबर 11 में आग लगने से 12 घर जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि इस आग की चपेट में आने से चार दुधारू मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग ने तेज पछुवा हवा के कारण देखते ही देखते बस्ती के 12 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआत में ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू करने की कोशिश की। फिर कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

आग लगने से जय कुमार यादव, ब्रह्मदेव यादव, जगदीश यादव, तारिणी यादव, सुधीर यादव, दिनेश यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव, दीप नारायण यादव, सुभाष यादव, मसोमात केंदुला देवी और सनोज यादव का घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। अनुमान है कि इस आग में 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने बताया कि फोन के जरिए मामले की जानकारी मिली है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। वैसे कितनी की क्षति हुई है ये घटनास्थल पर पहुंच कर ही पता चल पाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें