फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में दिनदहाड़े कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा का अपहरण, अपराधियों ने छोड़ने के लिए इतने की फिरौती मांगी

Wed, 20 Sep 2023 07:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : छात्रा अपने घर से पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए निकली थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच परिवार के लोगों के मोबाइल पर लड़की के अपहरण करने वालों का कॉल आया तो सब दंग रह गए।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में अपहरण उद्योग तेजी फलने-फूलने लगा है। हाल के कुछ दिनों में अपहरण के कई मामले सामने आए। नया मामला पटना के फुलवारीशरीफ का है, जहां कॉलेज की एक छात्रा (17) का अपहरण हो गया। अपराधियों ने उसे छोड़ने के एवज में 5 लाख की फिरौती भी मांगी है। परिजन दहशत में है। लड़की के पिता कपड़ा व्यवसायी हैं। फुलवारीशरीफ थाने में उन्होंने अपनी बेटी को खोजने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


कॉलेज के लिए निकली थी घर से, वापस नहीं लौटी
वहीं फुलवारी शरीफ थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सोमवार को फुलवारी शरीफ नया टोला की रहने वाली छात्रा अपने घर से पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स के लिए निकली थी। देर शाम जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच परिवार के लोगों के मोबाइल पर लड़की के अपहरण करने वालों का कॉल आया। इसमें अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के रूप में 5 लाख कैश की डिमांड की। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही पुलिस
मंगलवार की शाम परिजनों ने फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में एक टीम गठन कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। घटना की पुष्टि करते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला एक लड़की के अपहरण से संबंधित है। इसलिए पुलिस इस मामले में काफी सावधानी पूर्वक कम कर रही है।
विज्ञापन


जिस नंबर से कॉल आया, उसकी भी जांच कर रही पुलिस
फुलवारी शरीफ थाना पुलिस अपहरण के बाद जिस नंबर से फिरौती की रकम की मांग की गई है उसका टावर लोकेशन पता करके हर पहलू पर तहकीकात करने में जुट गई है। फुलवारी शरीफ थानेदार सफीर आलम ने बताया कि एक कॉलेज छात्रा का अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है और फिरौती की मांग हो रही है। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर तहकीकात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें