फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ब्वॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर आपस में भिड़ीं कॉलेज की छात्राएं; देखने वालों का लगा तांता, वीडियो वायरल

Mon, 25 Sep 2023 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Love Triangle: सीवान में बीच सड़क पर छात्राओं ने ब्वॉयफ्रेंड के लिए आपस में जमकर मारपीट की। इसे देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सड़क पर लड़ाई करतीं कॉलेज की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर में स्थित इस्लामिया कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज से बाहर निकल रहे थे। जैसे छात्राएं कॉलेज कैंपस से बाहर निकलीं वे मुख्य गेट पर ही मारपीट करने लगीं। बताया जा रहा है कि यह मारपीट कुछ लड़कियों में अपने-अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर हो रही थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, कुछ छात्राएं नकाब पहने हुई हैं और कॉलेज के मुख्य गेट पर ही जमकर लड़ाई कर रही हैं। आसपास में देखने वाले लोगों का वहां जमावड़ा लग गया। इसी भीड़ में से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी। यह वीडियो सीवान के इस्लामिया नगर के इस्लामिया कॉलेज के मुख्य गेट का बताया जा रहा है।

लोग खड़े होकर हंसते रहे और बनाते रहे वीडियो
जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहीं यह सब लड़कियों में कुछ देर पहले कॉलेज के अंदर क्लास में ब्वॉयफ्रेंड के लिए जमकर कहासुनी हुई। बाद में बात और बिगड़ गई और वे सड़क पर झगड़ा करने लगीं। बताया जा रहा है कि पहले एक लड़की का ब्वॉयफ्रेंड पहले से था, जिनके बीच एक अन्य लड़की एंट्री हुई है। इसी बात को लेकर उन्होंने क्लास से लेकर सड़क तक आपस में जमकर मारपीट की। वहीं, आसपास में खड़े लोग हंसते रहे और वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ अन्य लड़कियां और पहुंची जो झगड़ा को रोकने की कोशिश करतीं नजर आईं। काफी देर बाद लोगों के बीच-बचाव के बाद लड़कियां अपने-अपने घर चली गईं। इस पूरे मामले पर कॉलेज के सेक्रेटरी से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें