Bihar News : विशेष प्रावधान के तहत प्रोन्नति की मियाद के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य विभाग में अधिसूचना जारी हुई। एक अधिसूचना में 12 चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशक के रूप में प्रोन्नति मिली। प्रोमोशन की पूरी सूची यहां देखें।
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने आरक्षण के मामले को सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन देखते हुए राज्य सरकार के अफसरों-कर्मियों की प्रोन्नति का जो रास्ता अपनाया, उसमें सबसे पीछे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्वास्थ्य विभाग ही रहा। प्रोन्नति की अधिसूचना के लिए अंतिम तारीख देख मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 12 चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशक स्तर में प्रोन्नति दी है। मंगलवार आधी रात तक योग्य शेष चिकित्सकों की भी प्रोन्नति सूची जारी किए जाने की संभावना है। 'अमर उजाला' की इस खबर में ही स्वास्थ्य विभाग की बाकी प्रोन्नति की सूची को भी अपडेट किया जाएगा। पाठक कुछ घंटों के अंतराल पर पुन: इस खबर को खोलकर अपडेट देख सकते हैं कि विभाग ने क्या नई अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
पूरी जानकारी यहां है
इससे पहले, 8 दिसंबर की तारीख से जारी अधिसूचना के तहत बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग के 169 चिकित्सक शिक्षकों को प्राध्यापक बनाया गया था। इन पदों पर भी, अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत कार्यभार दिया गया है, क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पूरी सूची के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।