बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के एमएलसी सुबोध राय को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। नीतीश ने कहा कि आपको नियमों की जानकारी रखनी चाहिए। राजद नेता रामचंद्र पूर्वे की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इन लोगों को बताते भी नहीं हैं।
ये नए लोग हैं। साथ ही सभापति से भी सदस्यों को नियम के तहत बोलने देने का आग्रह किया। दरअसल राजद विधायक नीतीश के जवाब के बीच में ही पूरक प्रश्न पूछने लगे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी को नियमों का पालन करना होगा। पहले भी नीतीश सुबोध कुमार पर सदन में गुस्सा कर चुके हैं। उन्होंने सुबोध से कहा, बैठिए पहले प्रश्नकर्ता के पूरक प्रश्न का जवाब होगा।
उसके बाद सभापति की अनुमति से आप पूरक प्रश्न पूछ सकते हैं। सीएम ने उन्हें फटकारते हुए कहा, मेरी बात काटियेगा। हम बोल रहे हैं बैठिए आप। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी सुबोध से कहा कि वे बैठ जाएं।