फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja : जेल में सजा काट रही मुस्लिम महिला भी बनी व्रती, अर्घ्य देकर मना रही चैती छठ

Sun, 14 Apr 2024 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर / वैशाली

सार

Bihar : आस्था के महा पर्व चैती छठ में आज न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के कोने कोने में लोगों ने भगवान दिवाकर को अर्घ्य देकर अपने घर परिवार के सुख शांति की कामना की। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।
विज्ञापन
घाट पर छठी व्रती और उनके परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर में लोक आस्था का महा छठ पूजा बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है और छठ पूजा करने वाले व्रती भगवान भास्कर और छठी मईया को अपनी अपनी आस्था समर्पित कर रहे हैं।और इसी क्रम में एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अमर शहीद खुदी राम बोस केंद्रीय जेल से आई है जहां के 27 बंदी ने छ्ठी मैया का व्रत को रख कर आज अर्ध दिया है।

विज्ञापन

 

जेल के अंदर छठ करते व्रती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
हिन्दू के साथ साथ मुस्लिम महिला भी कर रही छठ 
 जेल प्रशासन के द्वारा जेल में बंद सजा काट रहे बंदिय के द्वारा भगवान सूर्य को समर्पित इस पर्व को करने के लिए विशेष रूप में इंतजाम किया गया है। इस दौरान में जेल में मौजूद तालाब को साफ सफाई करने के साथ रंग रोगन और विशेष सजावट किया गया था। जेल के अधीक्षक ने बताया कि इस बार जेल में मौजूद बंदी के द्वारा छठ पर्व करने की बात कही गई थी, जिसके बाद हमने इसके लिए पूजन से लेकर सभी सामग्रियों का प्रबंध कराया है। इसके साथ साथ ही प्रसाद, फूल और पूजन के लिए इस्तेमाल कपड़े और अन्य सामग्री का प्रबंध कराया गया है। इस बार जेल में कुल 27 बंदी चैती छठ को कर रहे हैं, जिसमें कुल 17 महिलाएं बंदी व्रती है 9 पुरुष बंदी और 1 मुस्लिम बंदी छठ कर रहा है। मुस्लिम बंदी मो सुलेमान ने भी छठ व्रत किया है।और सभी बंदी विभिन अपराध में शामिल और अपनी सजा को काट रहे है। छठ महापर्व को लेकर हमने इनका पूरा ध्यान रखा है।

 

घाट पर व्रती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
महिला के साथ साथ पुरुष भी बनते हैं व्रती
लोक आस्था के महा पर्व छठ में महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी बढ़-चढ़कर व्रत रखते हैं। मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रमुख नदी घाटों के साथ अन्य घाटों पर प्रशासन के द्वारा साफ सफाई किए गए थे, फिर शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया।  मुजफ्फरपुर के अखाड़ा घाट, आश्रम घाट सीढ़ी घाट चंदवारा घाट और सभी घाट पर आस्था का जनसैलाब देखने को मिला।
विज्ञापन

घाट पर व्रती - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
कल सुबह उगते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य 
छठ को लेकर सभी घाटों की सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीम भी अलर्ट मोड पर रही। पुलिस भी शहर के सभी प्रमुख घाटों पर लगातार पेट्रोलिंग करती हुई नजर आई, ताकि किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हो। शहर के अखाड़ा घाट और चंदवारा घाट, आश्रम घाट और सीढ़ी घाट पर भी SDRF की टीम लगातार पेट्रोलिंग करती रही। प्रशासन की ओर से जिला कंट्रोल रूम बनाया गया था और पुलिस का भी घाटों पर भी नियंत्रण को लेकर जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई। लोक आस्था के महापर्व छठ के आज तीसरे दिन डूबते हुए सूरज को अर्थ दी गई और इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर उमड़े। अब सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें