सभा को संबोधित करते लोकसभा प्रत्याशी व राजद नेता कुमार चंद्रदीप
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इंडिया गठबंधन समर्थित लोकसभा प्रत्याशी राजद नेता कुमार चंद्रदीप ने कहा कि विकास और रोजगार के एजेंडा पर चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क आदि की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कोसी का लाइफलाइन कहा जाने वाला एनएच 106 और एनएच 107 पिछले 10 वर्ष में बनकर तैयार नहीं हुआ। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।