फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सीवान में पैसा मांगने पर भाई ने बहन को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 May 2022 03:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने अपने सौतेले भाई  को कर्ज के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। जब वह अपने दिए पैसे मांगने भाई के पास गई तो वह आक्रोशित हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
 
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान जिले में एक सौतेले भाई ने अपनी बहन को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम श्रीपति देवी है जिसकी उम्र करीब 47 साल है। यह घटना शनिवार को सीवान के नौरंगा गांव में हुई।

विज्ञापन


श्रीपति देवी ने आरोप लगाया है कि उसने अपने सौतेले भाई विनोद कुमार साह को कर्ज के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। और जब वह अपने दिए पैसे मांगने भाई के पास गई तो वह आक्रोशित हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

शोरगुल सुनकर मौके पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भाई ने बहन को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसको तरवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने से मना कर दिया और स्थिति गंभीर बताते हुए महिला को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


महिला का बयान दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला से जुड़े लोगों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने महिला को बाहरी जगहों पर दिखाने की सलाह दी है। गांव में हुई इस घटना के बाद सदर अस्पताल सीवान में नगर थाने की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राइवेट कंपनी में काम करती है महिला
महिला की शादी गोपालगंज के थावे के रहने वाले राजेंद्र शाह के साथ हुई थी। पति और महिला दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें