फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: मुजफ्फरपुर में नाबालिग पर एसिड फेंककर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 May 2022 07:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां कुछ बदमाशों ने गुरुवार देर रात एक नाबालिग लड़की पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
एसिड अटैक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नीतीश सरकार भले ही अपराध पर लगाम लगाने के लाख दावे कर ले, लेकिन इसकी जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। यहां सरकार और पुलिस लाख कोशिशों के बाद भी अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। यहां कुछ बदमाशों ने गुरुवार देर रात एक नाबालिग लड़की पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ये घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के फकुली ओपी के पास एक गांव की है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए नाबालिग लड़की के शरीर पर एसिड डाल कर फरार हो गए। इस घटना में नाबालिग बुरी तरह से झुलस गई है। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर डीएसपी वेस्ट अभिषेक आनंद ने दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया है।  हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें