फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से 10 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया एलान

Sun, 26 Dec 2021 02:27 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

यह हादसा शहर के बेला थाना अंतर्गत बेला फेज- 2 का है। यहां नूडल्स फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार  था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन
नूडल्स फैक्टरी में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह नूडल्स फैक्टरी के बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में फैक्टरी के भीतर काम कर रहे 7 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं,  तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आठ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी में धमाके के कारण पास में स्थित चूड़ा और आटा फैक्टरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे दो लोग भी घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल मौके पर एसएसपी जयंतकांत पहुंचे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर के कलेक्टर प्रणव कुमार का कहना है कि हादसे में पांच मजदूरों की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। 
 
इंडस्ट्रियल एरिया बेला में हुआ हादसा
यह हादसा शहर के बेला थाना अंतर्गत बेला फेज- 2 का है। यहां नूडल्स फैक्टरी का बॉयलर फटने से भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार  था कि इसकी आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले बॉयलर फटने की जोरदार आवाज हुई। चार किमी तक घर की खिड़की व दरवाजे तक हिल गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जोरदार था कि शवों की शिनाख्त करने में भी कठिनाई हो रही है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रिपोर्ट: कोरोना वैक्सीन की दूसरी और बूस्टर खुराक में रहेगा9-12 महीने का अंतर, सरकार की योजना तैयार

हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया और पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने का एलान किया। साथ ही घायलों को निशुल्क इलाज करने के निर्देश दिए।

पीएम ने किया मुआवजे का एलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक कारखाने में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। घायलों को प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

मृतक परिवारों को चार लाख रुपये का मुआवजा 
बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि देखने में लग रहा है कि घटना गलत संचालन के कारण हुई है। सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं, जब तक यह पूरी नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी मजबूती तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। सरकार ने मृतक परिवारों को 4 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

 
घटना की वजह का खुलासा नहीं
हालांकि अभी कहीं से भी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है। राहत व बचाव का काम तेज कर दिया गया है। फैक्टरी के मेन गेट को बंद कर दिया गया है। किसी भी बाहरी या अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने पूरी फैक्टरी को अपने कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें