फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भाजपा विधायक ने पीएम मोदी को बनाया भगवान विश्वकर्मा, अगरबत्ती दिखाते हुए बोले- 'मोदी शरणम् गच्छामि'

Sat, 18 Sep 2021 03:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिस्फी स्थित अपने आवास पर उन्होंने मोदी का चेहरा भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर में लगाकर फल, प्रसाद और फूल के साथ विधिवत पूजा की है।
विज्ञापन
PM Modi as a Vishwakarma - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। मधुबनी के विस्फी से विधायक हरिभूषण मोदी का चेहरा भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर में लगाकर उन्हें अगरबत्ती दिखाते दिखे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और विश्वकर्मा पूजा भी।

विज्ञापन


उन्होंने इन दोनों अवसरों को एक साथ जोड़ दिया। बिस्फी स्थित अपने आवास पर उन्होंने तस्वीर को लगाकर फल, प्रसाद और फूल के साथ विधिवत पूजा की है। पूजा में उनके साथ लोग भी आरती करते और अगरबत्ती दिखाते दिख रहे हैं। यही नहीं अगरबत्ती दिखाते हुए हरिभूषण ठाकुर मोदी शरणम् गच्छामि और मोदी नाम केवलम् का भी जाप करते दिखे।
 

अपने बयानों के लिए रहते हैं चर्चा में
बचौल भाजपा के वही विधायक हैं जिन्होंने हाल ही में बख्तियारपुर शहर का नाम बदलकर नीतीश नगर रखने की मांग की थी। हालांकि, नीतीश कुमार ने इस मांग को बेकार बताते हुए खारिज कर दिया था। इससे पहले भी लॉकडाउन में मंदिर खोलने की मांग कर वह चर्चा में आ चुके हैं।

विज्ञापन


पथ निर्माण मंत्री ने थावे में किया हवन-पूजन
वहीं, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गोपालगंज के थावे मंदिर में हवन-पूजन कर पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा। हवन-पूजन के बाद लोगों में प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, राजू चौबे सहित जिला के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें