सीतामढी में युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दोस्तों ने दी है। दोस्तों ने उसे साजिश कर बुलाया, इसके बाद धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। इतना नहीं घटना के बाद इनलोगों ने युवक के पिता को फोन कर कहा कि जीतू का एक्सीडेंट हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। बुधवार के देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी मदन प्रसाद के पुत्र जीतू कुमार के रूप में की गयी है।
दोस्त की ममेरी बहन से प्रेम करता था जीतू
परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम में जीतू को उसके दोस्त उसे घूमाने के बहाने पुनौरा मंदिर ले गए थे। फोन कर हादसे की सूचना दी। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल ले गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जिसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उसे ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पटना में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि इंटर के छात्र जीतू अपने पड़ोस की ही एक दोस्त की ममेरी बहन से प्रेम करता था। इसको लेकर कई बार उसके परिवार में शिकायत भी की गई थी। दो माह पूर्व सामाजिक स्तर पर मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी। जिसमें युवक और उसकी प्रेमिका को एक दूसरे से बात करने के लिए सख्त रूप से मना किया गया था। बावजूद इसके दोनों एक दूसरे से बात करते थे।
प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया
मृत युवक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया की इससे नाराज प्रेमिका का भाई राकेश मिश्रा उर्फ बिट्टू के पुत्र किशलय आयुष, रिशु कुमार, किशोरी प्रसाद के पुत्र भरत कुमार एवं सन्नी कुमार ने साजिश के तहत उसे बुलाकर पुनौरा ले गये। जहां उसे शराब पिलाकर नशे की हालत में सिर पर कई बार वार कर दिया। इसके बाद युवक के पिता को फोन कर युवक के एक्सीडेंट होने की सूचना दी। मामले में पुनौरा थाना प्रभारी रामनिवास कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।