फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अब पटना में डबल मर्डर, युवक-युवती को गोली मारकर फेंका; ट्रिपल मर्डर का आरोपी भी पकड़ से दूर

Thu, 23 Nov 2023 09:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News : लखीसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट पहुंचाने वाले अपराधी तक पुलिस नहीं पहुंची है, इधर पटना में अब डबल मर्डर की खबर सामने आ गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई, हालांकि कुछ बोल नहीं रही।
विज्ञापन
झाड़ी में मिली लाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में गुरुवार सुबह युवक और युवती की लाश मिली है। दोनों को गोली मारकर पालीगंज अनुमंडल स्थित खीरी मोर मंदारी गांव में खेत के पास फेंक दिया गया। डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लखीसराय में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के दोषी की पहचान के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई है, वहीं अब यह ब्लाइंड केस राजधानी पटना से सटे पालीगंज में सामने आया है।

विज्ञापन


प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात आ रही सामने
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने लोगों से मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पालीगंज इलाके के गौसगंज निवासी राजेंद्र कुमार (35) और युवती की पहचान पालीगंज इलाके के महेशपुर निवासी के रूप में हुई है। युवती की उम्र 28 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। पुलिस ने कहा कि प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है। राजेंद्र कुमार की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है
पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। इधर, घटना के बाद ग्रामीण हैरान हैं। गांव के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें