फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather News: आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 33 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Sat, 21 May 2022 08:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

गुरुवार को कुछ घंटों की बारिश और आंधी के बीच यहां आकाशीय बिजली गिरने से 16 जिलों में 33 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में गुरुवार को आए आंधी-तूफान के बीच आकशीय बिजली गिरने से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार तक यहां 27 मौतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अब आकाशीय बिजली से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक, 16 जिलों में 33 लोगों की मौत की सूचना मिली है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने भी जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 33 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, बिहार के कई जिलों में आंधी एवं बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ है। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटा है।


सीएम नीतीश ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया, 16 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से 33 लोगों की मृत्यु दुखद है। मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


भागलपुर में सबसे ज्यादा मौतें
बिहार में आंधी-तूफान से सबसे ज्यादा नुकसान भागलपुर में हुआ है। यहां आकाशीय बिजली के कारण सात लोगों की मौत हुई है। मुजफ्फरपुर में छह लोगों की मौत की सूचना है। दरअसल, बिहार में गुरुवार दोपहर अचानक से मौसम बदलने के बाद यहां बारिश के साथ आंधी शुरू हो गई। इसके बाद कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली बाधित रही। 

असम में बाढ़ से आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित
बिहार के अलावा भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से आठ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जमुनामुख जिले के दो गांवों के 500 से अधिक परिवारों को रेलवे पटरियों पर रहना पड़ रहा है। 1413 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला नौगांव है, जहां के 2.88 लाख लोग इस विभीषिका का सामना कर रहे हैं। वहीं, कछार में 1.2 लाख और होजाई में एक लाख सात हजार लोग प्रभावित हुए हैं।  राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल, सेना और असम राइफल्स के जवान जुटे हुए हैं। असम सरकार ने आवाजाही के संकट को देखते हुए सिलचर और गुवाहाटी के बीच 3000 रुपये में आपात उड़ान सेवा शुरू की है। कछार जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है।

केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति
इसके अलावा केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। यहां के चार जिलों कोझीकोड, वायनाड, कुनूर और कासरगोड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का अर्थ है इन जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी ने सुबह में चार जिलों के साथ-साथ त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम सहित सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें