फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा के केवटी विधानसभा से आया पहला परिणाम, भाजपा के मुरारी मोहन झा ने दर्ज की जीत

Tue, 10 Nov 2020 03:15 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आने लगे हैं। प्रदेश में सबसे पहला नतीजा दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा से आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रत्याशी मुरारी मोहन झा ने करीब आठ हजार वोटों से अधिक वोटों से यह जीत हासिल की है। उन्होंने राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को शिकस्त दी है।

विज्ञापन


वहीं दूसरा और तीसरा नतीजा सुपौल और दरभंगा (ग्रामीण) क्षेत्र से आया है, जहां से जदयू के वरिष्ठ नेता और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और ललित कुमार यादव जीते हैं। इसके साथ ही रक्सौल से भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद को हराया है। 

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र से राजद के सतानंद समबुद्ध, ढाका विधानसभा से भाजपा के पवन कुमार जायसवाल ने कांग्रेस के फैजल रहमान, बेतिया से भाजपा की रेणु देवी ने कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें