बांका बिहार विधान सभा इलेक्शन रिजल्ट्स 2020
- फोटो : सांकेतिक
बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में शामिल है बांका विधानसभा सीट। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार राम नारायण मंडल में है। यहां उनका मुकाबला राजद प्रत्याशी जावेद इकबाल अंसारी से है। दोपहर 2 बजे तक हुई वोटों की गिनती के अनुसार, राम नारायण मंडल ने जावेद इकबाल अंसारी पर करीब 9 हजार वोटों से बढ़त बना रखी है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल बांका विधानसभा सीट पर कई राउंड की गिनती हो चुकी है। अब तक भाजपा प्रत्याशी राम नारायण मंडल को 26 हजार 564 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार जावेद इकबाल अंसारी को अब तक 17 हजार 231 वोट मिले हैं। इस तरह राम नारायण सिंह 9 हजार 333 वोटों से आगे चल रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि बांकी विधानसभा सीट पर भाजपा और राजद के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।
Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: भाजपा बोली- नीतीश ही होंगे सीएम
बांका विधानसभा सीट बिहार के बांका जिले में आती है। यह बिहार के मैदानी क्षेत्र का आखिरी सिरा और झारखंड व बिहार की सीमा का कॉमन पॉइंट है। 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की कुल जनसंख्या 36 लाख 6 हजार 489 है। बांका में 87.45 प्रतिशत आबादी ग्रामीण और 12.55 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है।
आपको बता दें कि 2015 के दौरान इस सीट पर भाजपा ने ही जीत हासिल की थी। उस दौरान राम नारायण मंडल ने राजद उम्मीदवार जावेद इकबाल अहमद को मात दी थी। 2015 के चुनाव में राम नारायण मंडल को 1 लाख 36 हजार 529 वोट मिले थे और जीत का मार्जिन 3 हजार 730 वोट का था।