फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन में शामिल दलों में संग्राम, राजद से भिड़ेगी कांग्रेस, आठ उम्मीदवार उतारे 

Sat, 05 Mar 2022 08:07 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी और लालू यादव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा उपचुनाव की तरह विधान परिषद चुनाव में भी महागठबंधन में शामिल दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। पहले राजद ने 24 सीटों की घोषणा की और अब कांग्रेस ने उसके खिलाफ आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद उम्मीदवार के सामने कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े होंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं मिलने से लालू यादव ने किया था इनकार 
कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इससे पहले कई बार कांग्रेस नेताओं ने लालू प्रसाद से मुलाकात की कोशिश की, पर लालू ने मुलाकात नहीं की। इससे नाराज कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने दिल्ली में ही कहा था कि कांग्रेस सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अब उसे आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इन आठ उम्मीदवारों में दो यादव, दो मुसलमान, दो राजपूत, एक भूमिहार और एक अतिपिछड़ी जाति को उम्मीदवार बनाया है।

कटिहार - सुनील कुमार यादव 
पश्चिम चंपारण - मोहम्मद अफाक अहमद 
मधुबनी - सुबोध मंडल 
बेगूसराय - राजीव कुमार 
सीतामढ़ी - नूरी बेगम  
सीवान - अशोक कुमार सिंह  
मुजफ्फरपुर - अजय कुमार यादव
सारण - सुशांत कुमार सिंह  


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें