फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार आ रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, इस बड़े अस्पताल समेत इन चीजों का करेंगे उद्घाटन

Thu, 29 Aug 2024 05:57 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद वह भागलपुर जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्ड की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह दो दिन तक बिहार में रहेंगे। वह छह सितंबर को आएंगे और पटना, भागलपुर और गया जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बिहार के सबसे बड़े आंखों का अस्पताल माने जाने वाले आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।   

विज्ञापन


पटना के बाद भागलपुर जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद वह भागलपुर जाएंगे। भागलपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दो सौ बेड के सुपर स्पेशलियलीटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। वहां से गया जाएंगे, जहां मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें