फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोकामा में गंगा स्नान करने गये पांच दोस्तों में तीन की डूबने से मौत, दो को बचाया

Thu, 30 Mar 2023 04:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मोकामा में गंगा स्नान करने गये तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है। मृतकों में आयुष कुमार, शिवम कुमार और श्याम कुमार बताए जाते हैं।
विज्ञापन
मोकामा में स्नान करने के क्रम में तीन दोस्तों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा में गंगा स्नान करने गये तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। यह घटना नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है। मृतकों में आयुष कुमार, शिवम कुमार और श्याम कुमार बताए जाते हैं।

विज्ञापन


पांच में तीन की मौत
ग्रामीणों का कहना है कि पांच दोस्त गंगा नदी में स्नान करने गए थे। उनमे से एक नहाने के क्रम गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तब उसके अन्य दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश करने लगे। इसी कोशिश में एक के बाद एक पांचो डूबने लगे। उन लोगों को डूबते देख आसपास के लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया। आननफानन में स्थानीय गोताखोर तुरंत नदी में कूद पड़े और पांचों को बचाने की कोशिश करने लगे। इस कोशिश में दो लडकों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया जबकि तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों लडके आयुष, शिवम और श्याम एक ही मुहल्ले के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई।

लोगों में मिटटी कटाव और बेरिकेटिंग नहीं करने को लेकर है आक्रोश
इस घटना से लोग मर्माहत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तो धड़ल्ले से मिटटी का कटाव किया जा रहा है वहीँ दूसरी ओर प्रशासन के द्वारा कटाव क्षेत्र की बेरिकेटिंग नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को पता नहीं चलता कि कहां नहाएं और कहां नहीं नहाएं। लोगों का यह भी कहना है कि सरकार और उनके अफसर इसके प्रति असंवेदशील हैं। यही वजह है कि आज गंगा नदी में स्नान करने गये पांच दोस्तों में तीन की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल लोगों में अफरातफरी का माहौल है। इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

15 दिनों में डूबने से यहां आधी दर्जन मौत
ग्रामीणों का कहना है कि चैती छठ पूजा के पहले दिन भी एक युवक की डूबने से मौ’त हो गई थी। उनलोगों का कहना है कि 15 दिनों में मोकामा में अब तक आधे दर्जन युवाओं की डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें