किशनगंज में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
- फोटो : अमर उजाला
किशनगंज शहर में रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मुस्लिम बाहुल्य जिला किशनगंज में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर शोभा यात्रा निकाला। इस शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु 15 किलोमीटर की दूरी तय किए।
बता दें कि शहर के रूईढासा मैदान से निकाली गई यह शोभा यात्रा शहर के सभी इलाकों से होकर गुजरते हुए केल्टेक्स चौक अंतर्गत स्थित भूतनाथ मंदिर में समाप्त हुई। यहां सभी भक्तों को महाप्रसाद भी खिलाया गया। गाजे-बाजे और वाहनों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा भव्य और विशाल है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इधर, झांकी के रूप में बच्चों के द्वारा भगवान श्रीराम की सेना और वानर सेना रूप धारण किए हुए साथ-साथ चले। इससे पूर्व रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की गई थी।
चप्पे-चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद...
किशनगंज के विभिन्न स्थानों से शांति पूर्वक निकली गई शोभा यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर गली और चौक चौराहों पर पुलिस बलों की मौजूदगी रही। इसके तहत शहर के गांधी-चौक, पश्चिम पल्ली, सुभास पल्ली, मस्तान-चौक, केल्टक्स-चौक और रूईढासा सहित विभिन्न जगहों में पुलिस बल मौजूद रहा।