फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की बेटी को दरवाजे से उठा ले गए अपहरणकर्ता, पांच लाख फिरौती की मांग

Thu, 23 Sep 2021 10:12 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

अगवा छात्रा के पिता ने बताया कि पल्लवी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह दरवाजे पर चचेरी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में एक ठेकेदार की बेटी का अपहरण घर के दरवाजे से कर लिया गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार चंदन तिवारी की 12 वर्षीय बेटी को घर के बाहर से बदमाश अगवा कर ले गए। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने एक पत्र भी फेंका जिसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार चंदन तिवारी से वारदात के बारे में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन


ठेकेदार चंदन तिवारी ने पुलिस को बताया कि बेटी दरवाजे के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान दो बाइक से तीन अपराधी पहुंचे। तीन बाइक सवारों में से एक ने बच्ची को पकड़कर बाइक पर बैठ लिया और मुंह दबा दिया। इस दौरान अपरणकर्ताओं ने एक पत्र भी फेंका जिसमें पांच लाख फिरौती की मांग की गई है। 

इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश और एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी कर दी है। हालांकि अभी तक बच्ची का सुराग नहीं मिला है। पिता चंदन तिवारी बताते हैं की उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। जिससे किसी पर घटना को अंजाम देने का शक कर सकें।
विज्ञापन


दिलचस्प बात ये है कि पत्र टूटी-फूटी अंग्रेजी में है। इससे लग रहा है कि अपहरणकर्ता अच्छी अंग्रेजी नहीं जानते हैं। पत्र में पांच लाख फिरौती नहीं देने पर बेटी की हत्या कर देने की बात लिखी गई है। इसमें ये भी लिखा है की अगर पुलिस को बताया तो भी बेट की जान से हाथ धोना होगा। पुलिस एक्सपर्ट की मदद से इस पत्र के लिखावट की जांच कराने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें