फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार की हैसियत मुंशी जैसी, इनकी हालत चंद्रबाबू नायडू से भी ज्यादा खराब होगी

Mon, 12 Jun 2023 07:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सूचना देने वाले को यह गलतफहमी हो गई है कि वह नेता हो गया हैं। मेरे समझ से सूचना देने वाला कभी नेता नहीं हो सकता है। नेता तो राहुल गांधी और बाकी लोग हैं। आपको कौन पूछता है। आपके पास तो मात्र 44 एमएलए हैं।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के दिए नीतीश कुमार पीएम के उम्मीदवार नहीं के बयान पर सुशील मोदी ने जमकर हमला किया। उन्होंने ललन सिंह को चुनौती देते हुए कहा की हिम्मत है तो PM उम्मीदवार नाम का घोषणा करें। कौन करेगा नरेंद्र मोदी का मुकाबला? यह तो पता चले। क्यों नाम की घोषणा से डर कर भाग रहे हैं। यह बातें सुशील मोदी ने भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में मीडिया से बात करते हुए कहीं।

विज्ञापन


वह समझ रहे हैं कि मैं नेता हो गया हूं
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा की नीतीश कुमार का हाल चंद्रबाबू नायडू जैसा होगा। वर्ष 2018 में चंद्रबाबू नायडू ने एनडीए से समझौता तोड़कर इसी प्रकार विपक्षी एकता के प्रयास में लगे थे और जब 2019 में चुनाव हुआ तो 3 सीट पर सिमट गए और विधानसभा में 22 सीट पर सिमट कर रह गए। नीतीश कुमार की हालत चंद्रबाबू नायडू से भी ज्यादा खराब होने वाली है। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी तो हैसियत मुंशी वाली हो गई है। कांग्रेस के बिहाफ में सभी को फोन करके मीटिंग में बुला रहे हैं। वह समझ रहे हैं कि मैं नेता हो गया हूं।

नेता तो राहुल गांधी और बाकी लोग हैं
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सूचना देने वाले को यह गलतफहमी हो गई है कि वह नेता हो गया हैं। मेरे समझ से सूचना देने वाला कभी नेता नहीं हो सकता है। नेता तो राहुल गांधी और बाकी लोग हैं। आपको कौन पूछता है। आपके पास तो मात्र 44 एमएलए हैं। आपसे ज्यादा एमएलए तो ममता बनर्जी और केजरीवाल के पास है। वही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को गलतफहमी हो गई है मैं प्रधानमंत्री बन सकता हूं। आज तक तो वो भाजपा और राजद के कंधे पर बैठकर मुख्यमंत्री बनते रहे हैं। अब उनका और उनकी पार्टी का दौर पूरा हो चुका है। अब उनका कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें