फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में खड़ी कार बनी आग का गोला, इलाके के आस-पास लोगों में मची अफरा-तफरी

Fri, 15 Sep 2023 06:28 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा में एक मोहल्ले में खड़ी कार आग का गोला बन गई। कार के आस-पास खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद कार की आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
बंद कार बनी आग का गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार गंज मुहल्ले में सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। धु-धु कर जलती कार का लाइव वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


आनन फानन में लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय थाना के अलावा फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। अच्छी बात यह रही कि जब कार में आग लगी तब कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि कार सवार कुछ ही देर पहले कार खड़ी करके बाहर निकला था। तभी बंद कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों का ध्यान कार की तरफ गया । पहले लोगों ने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस और फायर बिग्रेड से मदद मांगी थी। हालांकि सड़क पर रुकी और बंद कार में आग कैसे लगी।  इसकी जानकारी किसी को नहीं लगी। लेकिन फायर बिग्रेड की माने तो आग कार में बैट्री के पास शॉट्स सर्किट की वजह से लगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें