फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मोतिहारी में पिता-पुत्र की मौत, ग्रामीण बोले- शराब पी थी; पुलिस कह रही- डायरिया फैला है वहां

Fri, 14 Apr 2023 04:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्थानीय लोग का कहना है कि दोनों ने शराब पी थी। आशंका है कि यह शराब जहरीली हो गई, इस कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि गांव में डायरिया फैला है।
विज्ञापन
पिता-पुत्र की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में पिता-पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। स्थानीय लोग का कहना है कि दोनों ने शराब पी थी। आशंका है कि यह शराब जहरीली हो गई, इस कारण दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि गांव में डायरिया फैला है। पिता-पुत्र की मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार गांव की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इधर, मोतिहारी SP कांतेश कुमार मिश्रा ने अरेराज के SDPO रंजन कुमार को जांच के लिए लोहिहयार भेजा था। डीएम ने मेडिकल टीम को जांच के लिए लगाया, जहां मेडिकल और पुलिस प्रशासन की टीम कैंप कर रही है। नवल दास कुछ दिन पहले शराब मामले में जेल से आया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि नवल दास शराब का तस्करी करता था, उसे उत्पाद और हरसिद्धि पुलिस ने चुल्हाई शराब के साथ पकड़ कर जेल भेजा था। इसमे वह जमानत पर 10-15 रोज पहले जेल से छूट कर आया था। वही उसका बेटा प्रमेंद्र दास घर पर ही रहता था। इधर, पिता- पुत्र की कुछ घंटों के अंदर हुई मौत और पड़ोसी हरि लाल सिंह की हालत गंभीर होने के कारण लोगों ने हल्ला कर दिया कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। हालांकि, हीरालाल के भाई इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

 
विज्ञापन

पिता-पुत्र की मौत के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
गांव में कैंप कर रही है मेडिकल टीम
इधर, डीएमने मेडिकल टीम को गांव में कैंप करने के भेज दिया। इस दौरान वहां डायरिया के पांच मरीज मिले जिसमे प्रमेद्र की पत्नी भी शामिल है। सभी में एक ही लक्षण दिख रही। इधर, एक्साइज सुप्रिटेंडेट अमृतेष कुमार खुद से गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अरेराज एसडीपीओ को घटनास्थल पर जांच करने के लिए गया है। डायरिया से ग्रसित लोग है। टीम वहा कैंप कर रही है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि लोहियार गांव में डायरिया का प्रकोप है। पिता-पुत्र की मौत हुई है। पांच लोगों की स्थिति नाजुक है। मेडिकल टीम भेज कर इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें