बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ग 9 से 10 और 11 से 12वीं के शिक्षकों का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। कक्षा 9 से 10 तक के शिक्षकों की परीक्षा में कुल 20,842 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें कुल 20,354 शिक्षक पास हुए। शिक्षक अपने परीक्षा परिणाम को बिहार बोर्ड के वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट निकालने के लिए शिक्षक वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर क्लिक कर उस पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर परीक्षाफल देख सकेंगे। 98 प्रतिशत शिक्षक पास हुए हैं।
कितने शिक्षक किस किस विषय में हुए थे शामिल
सक्षमता परीक्षा के तहत कक्षा 9 से 10 की परीक्षा में कुल 20,842 शिक्षक सम्मिलित हुए, जिसमें अंग्रेजी विषय में 1128 शिक्षक, हिंदी में 1445 शिक्षक, गणित में 2982, विज्ञान में 2786, संस्कृत में 1237, सामाजिक विज्ञान में 5987, उर्दू विषय में 600, शारीरिक शिक्षा में 1332, बांग्ला विषय में 2, नृत्य में 21, अर्थशास्त्र में 443, ललित कला में 168, गृह विज्ञान में 69, लाइब्रेरियन में 1438, मैथिली में 126, संगीत में 1071 और पर्सियन में 7 शिक्षक शामिल हुए।
जानिए कितने शिक्षक किन विषयों में हुए पास
बांग्ला, ललितकला और नृत्य विषय में 100%, अर्थशास्त्र में 97.52%, अंग्रेजी में 97.87%, हिंदी में 98.06%, गृह विज्ञान में 94.20%, लाइब्रेरियन में 88.87%, मैथिली में 96.01%, गणित में 98.69%, संगीत में 97.57%, पर्सियन में 85.71%, शारीरिक शिक्षा में 97.75%, संस्कृत में 98.87%, विज्ञान में 99.07%, सामाजिक विज्ञान में 99.23% और उर्दू में 87.67% शिक्षक पास हुए हैं। साक्षमता परीक्षा में 20842 शिक्षकों में 20 354 शिक्षक यानी 98% शिक्षक पास हुए।
कक्षा 11-12 के शिक्षक का रिजल्ट
वर्ग 11-12 की साक्षरता परीक्षा में कुल 5,467 शिक्षक शामिल हुए, जिसमें कुल 5,313 शिक्षक पास हुए। यानी इस परीक्षा में कुल 97.18% शिक्षक पास हुए। अकाउंटेंसी में 331 शिक्षक, बांग्ला में 01, भोजपुरी में 01, वनस्पति विज्ञान में 162, बिजनेस स्टडीज में तीन, रसायन शास्त्र में 208, वाणिज्य में 15, कंप्यूटर साइंस में 363, अर्थशास्त्र में 284, अंग्रेजी में 158, एंटरप्रेन्योरशिप में 14, भूगोल में 258, हिंदी में 595, इतिहास में 865, गृह विज्ञान में 341, मैथिली में 4, गणित में 171, संगीत में 273, पर्शियन में एक, दर्शनशास्त्र में 31, भौतिकी में 118, राजनीति विज्ञान में 530, मनोविज्ञान में 106, संस्कृत में 28, समाजशास्त्र में 151, उर्दू में 161 और जंतु विज्ञान में 294 शिक्षक शामिल हुए।
कक्षा 11-12 के शिक्षक का रिजल्ट आज रात 12 बजे
इस परीक्षा में सम्मिलित कक्षा 11-12 के शिक्षक वेबसाइट
https://www.bsebsakshamta.com पर जाकर रिजल्ट बटन पर क्लिक कर अपना परीक्षाफल आज रात 12:00 के बाद देख सकते हैं। शिक्षक अपना एप्लीकेशन नंबर और अपना जन्मतिथि डालकर परीक्षाफल देख सकेंगे। यह सारी परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चली थी।