फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...', फिर भी नहीं माने स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पकड़कर ठोंक दी सुई

Wed, 15 Dec 2021 03:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

शेखपुरा इलाके में पिछले कुछ दिनों से अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का टीका लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है। इसी अफवाह व गलत धारणा के कारण लोग टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
बिहार के शेखपुरा में टीका लगाते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : video grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर सोशल मीडिया में बिहार के शेखपुरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति चिल्ला रहा है 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...' यानी मरना पसंद करेंगे, लेकिन टीका नहीं लगवाएंगे। लेकिन उसकी यह धमकी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर बेअसर रही। चार कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को पकड़ा और घेरकर उसकी बाह पर टीका ठोंक दिया। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो शेखपुरा जिले के बरबीघा का बताया जा रहा है। बिहार सरकार डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान चला रही है। इसी के तहत मंगलवार को बरबीघा अस्पताल प्रभारी डॉ. फैसल इरशाद अपनी टीम के साथ कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए निकले थे। टीम को एक व्यक्ति खेत पर काम करता दिखा। जब उससे पूछा कि उसे टीका लगा है या नहीं, तो वह बोल पड़ा 'मर जाएंगे सुइया लेवे नहीं करेंगे...।' 

टीका लगवाने से नपुंसक होने की अफवाह फैली
डॉ. इरशाद ने उसे समझाया कि टीका लगवाने से कोई दुष्परिणाम नहीं होता है। लेकिन वह व्यक्ति इनकार करता है। इसकी वजह यह है कि शेखपुरा इलाके में पिछले कुछ दिनों से अफवाह फैलाई गई है कि कोरोना का टीका लेने से आदमी मर जाता है या फिर नपुंसक हो जाता है। इसी अफवाह व गलत धारणा के कारण लोग टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लोगों के मन में टीके को लेकर कई भ्रांतियां
डॉ. इरशाद ने कह 'कोरोना टीके को लेकर लोगों के मन में बहुत सारी भ्रांतियां हैं। हम जब टीकाकरण के लिए जाते हैं तो कई लोग वैक्सीन लगवाने से इनकार करते हैं। उन्हें डर है कि टीका लगवाने से वह मर जाएंगे। टीम उन्हें समझाती है कि ऐसा नहीं होगा, फिर भी वह बमुश्किल तैयार होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें