फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Program: भोजपुरी स्टार खेसारीलाल के कार्यक्रम में न पहुंचने पर नेपाल में बवाल, तोड़फोड़ व आगजनी

Wed, 19 Jan 2022 07:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

पुलिस ने कोरोना संक्रमण के कारण खेसारीलाल यादव को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी। उन्हें नेपाल के एक होटल में रोक दिया गया था। 
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नेपाल में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन वह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए लोगों ने वहां बवाल मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल में तोड़फोड़ शुरू हो गई। खेसारीलाल का सुबह से इंतजार कर रही जनता इतना आगबबूला हो गई कि उसने स्टेज तक तोड़ दिया और मौजूद गाड़ियों में आग लगा दी। 

विज्ञापन


दरअसल, नेपाल के सुनसरी जिले के बुर्ज ताल में बुर्ज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम के अंतिम दिन खेसारीलाल यादव का कार्यक्रम रखा गया था। उनके कार्यक्रम का व्यापक प्रचार भी हुआ था। ऐसे में उनके कार्यक्रम को देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी। हालांकि, जब खेसारीलाल यादव कार्यक्रम में नहीं आए और इस बात का पता जैसे ही लोगों को चला, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुर्सियां तोड़ दी गईं। इसमें से कई लोगों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। 





कोविड प्रोटोकॉल के कारण नहीं पहुंचे थे खेसारीलाल 
खेसारीलाल यादव इस कार्यक्रम के लिए नेपाल पहुंच चुके थे, वे कार्यक्रम स्थल के लिए भी रवाना होने वाले थे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने खेसारीलाल को कार्यक्रम में जाने से रोक दिया।  पुलिस ने उन्हें विराटनगर के एक होटल में ठहरने को कहा, जिससे वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें