फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : पटना के पथ निर्माण के इंजीनियर के घर छापा, करोड़ों की संपत्ति की बरामद

Wed, 15 Sep 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, पटना

सार

मंगलवार को पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर पर विजिलेंस ने छापेमारी में गुलजारबाग पथ निर्माण प्रमंडल में तैनात इंजीनियर कौन्तेय कुमार के पटना स्थित नित्यानंद अपार्टमेंट के फ्लैट से आय से अधिक संपत्ति मिली है।
 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के घर पर विजिलेंस ने छापा मारा है। छापेमारी में 14 लाख रुपये नगद, आधा किलो सोना व एक किलो चांदी के साथ जमीन में निवेश के कागजात तथा आठ बैंक अकाउंट बरामद किए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को विजिलेंस डीएसपी एसके मौआर के नेतृत्व में की गई छापेमारी में गुलजारबाग पथ निर्माण प्रमंडल में तैनात इंजीनियर कौन्तेय कुमार के पटना स्थित नित्यानंद अपार्टमेंट के फ्लैट से आय से अधिक संपत्ति मिली है। बताया जाता है कि बोरिंग रोड के कृष्णा अपार्टमेंट में इंजीनियर के दो और फ्लैट हैं। विजिलेंस डीएसपी एसके मौआर के नेतृत्व में छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें