फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : समस्तीपुर में ट्रकों की टक्कर से लोगों की मौज, सरसों तेल कोई लूट ले गया तो कोई रिसता जमा करता रहा

Sun, 19 Feb 2023 08:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर में सरसों तेल लूटने की होड़ मच गई। जिसे जो हाथ लग रहा था, उसमें ही तेल भरकर अपने घर ले जा रहे थे। करीब 2घंटे तक तेल लूटपाट का यह खेल चला। घटना ताजपुर प्रखंड के बंगरा थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ स्थित रजवा लाइन होटल के पास की है।
विज्ञापन
समस्तीपुर में हादसा के बाद सरसों तेल लूटने की मची होड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में सरसों तेल लूटने की होड़ मच गई। लोग डिब्बा, बाल्टी, गैलन लेकर तेल लूटने पहुंच गए। लोग टैंकर के नीचे बैठ गए और तेल लूटने लगे। जिसे जो हाथ लग रहा था, उसमें ही तेल भरकर अपने घर ले जा रहे थे। इसी दौरान कई लोग तेल से भीग भी गए। NH 28 किनारे करीब दो घंटे तक तेल लूटपाट का यह खेल चला। जब तक पुलिस पहुंची टैंकर खाली हो चुका था। घटना ताजपुर प्रखंड अंतर्गत बंगरा थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-मुजफ्फरपुर पथ स्थित रजवा लाइन होटल के पास की है। रविवार दोपहर दो ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। लाइन होटल के पास मौजूद लोगों ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर लोगों के टैंकर के पास से हटवाया।

विज्ञापन


दो ड्राइवर समेत 4 घायल 
पुलिस के अनुसार, ग्वालियर से बेगूसराय जा रही टैंकर (सरसों तेल), मुसरीघरारी की ओर से मोतिहारी जा रहे गिट्टी लोड ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो ड्राइवर समेत 4 लोग घायल हो गए। सरसों तेल से लदे टैंकर के घायल चालक की पहचान निलेश राजपूत, उपचालक दिनेश कुमार और गिट्टी लदे ट्रक चालक की पहचान मोतिहारी निवासी छोटे लाल महतो और उपचालक नरेश कुमार के रूप में हुई है। 


 
विज्ञापन

लोगों ने कहा - फ्री में बंट रहा सरसों तेल

लोगों ने कहा - फ्री में बंट रहा सरसों तेल - फोटो : अमर उजाला
फ्री में बंट रहा सरसों तेल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरसों तेल 150 से 200 लीटर तक बिक रहा है। इस महंगाई में अगर फ्री में तेल मिले तो हमलोग क्यों न अपने घर में स्टोर कर लें। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए टैंकर से सरसों तेल का रिसाव हो रहा था। हमलोग नहीं लूटते तो वह बर्बाद ही हो जाता है। इसलिए हमलोगों ने अपने डिब्बे में तेल स्टोर कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें