गैराज-सह-इंट्री गेट पर खड़ी लग्जरी गाड़ी को फूंक दिया।
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे पर सामान निकालकर जलाया जाता रहा।
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी खड़ी करने का विवाद इस हद तक बढ़ा
घटना जिन दो पक्षों के बीच हुई, उनमें से एक पक्ष ही अबतक सामने आया है। जेठुली गांव के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव के अनुसार, रविवार दोपहर हमलोगों के पार्किंग ग्राउंड के पास मुखियापति सतीश राय उर्फ बच्चा राय का ड्राइवर गाड़ी खड़ी कर रहा था। इसी दौरान मैं अपनी कार निकाल रहा था। मैंने सतीश राय के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा तो वह नहीं माना। इतने में सतीश राय वहां पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ देर में उसके सहयोगी बंदूकें लेकर वहां पहुंच गए। इधर, मेरे परिजन सतीश राय को समझाने वहां पहुंचे। जब हमलोग कुछ बोल पाते सतीश राय और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे। इसमें आधा दर्जन लोगों को गोली लग गई। रोशन और गौतम की मौत हो गई। चारों घायलों का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
वरीय अधिकारियों के पहुंचने तक अनियंत्रित भीड़ पथराव से पुलिस को खदेड़ रही थी।
- फोटो : अमर उजाला
कम्युनिटी हॉल और घर में लगाई आग
गोलीबारी के विरोध में पीड़ित पक्ष के लोग और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सतीश राय के कम्युनिटी हॉल और उसके घर में आग लगा दी। घर में फंसे लोगों ने किसी तरह खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने आगजनी कर सड़क पर जमकर बवाल किया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। अगलगी में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
खूनखराबे और आगजनी के कारण हाइवे पर परिचालन ठहर गया।
- फोटो : अमर उजाला
जमीन और वर्चस्व की लड़ाई भी वजह
पीएमसीएच में भर्ती घायलों के अनुसार घटना के पीछे वर्चस्व और जमीन का विवाद भी है। एक घायल ने बताया कि रविवार को विवाद की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे हुई और दोपहर बाद मामला बहुत आगे बढ़ गया। एक पक्ष ने फायरिंग में जान ले ली तो कौन कहां गया, यह पता नहीं चल रहा था। किसे गोली लगी और कौन बचा, यह पता नहीं चल रहा था।
पीएमसीएच में घायल ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर वह खेत से दौड़ा आया।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति में एक को एनएमसीएच में मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरे को पीएमसीएच में। उधर मौत की जानकारी के बाद गुस्सा ऐसा फूटा कि फायरिंग का आरोपी गायब हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी की प्रक्रिया हो रही है।