फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव ने छोड़ी पार्टी

Sun, 28 Jun 2020 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
विज्ञापन
विजेंद्र यादव(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष व संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। विजेंद्र यादव की भूमिका भोजपुर में किंगमेकर के तौर पर रही है। हालांकि, काफी दिनों से वो पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस्तीफे का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पार्टी में अब बुजुर्गों का सम्मान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि लालू जी अब वो लालू जी नहीं रहे जो वे 1990 से 2000 के बीच हुआ करते थे।

विज्ञापन


उन्होने कहा कि मैने 30 वर्ष से अधिक इस पार्टी की सेवा की है लेकिन मुझे अब नजरअंदाज किया जा रहा है। मुझे पार्टी में वह सम्मान नहीं मिल रहा जो पहले मिलता था। हालांकि सूत्र ने जानकारी दी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने का ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विजेंद्र यादव ने इस्तीफा दिया है। 

यादव ने किसी अन्य पार्टी को ज्वॉइन करने के सवाल पर कहा कि हमने अभी किसी दल को ज्वॉइन नहीं किया है,  जो भी दल सम्मान के साथ बुलाएंगे हम उनके साथ जा सकते हैं। हमने किसी भी दल के नेताओं से अभी तक बात नहीं की है।

आरा के संदेश से दो बार रहे विधायक

विजेंद्र यादव, आरा के संदेश से दो बार विधायक रहे हैं। वर्तमान में उनके भाई अरुण यादव संदेश से आरजेडी के विधायक हैं। विजेंद्र यादव ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसी के साथ आरजेडी से करीब तीन दशक पुराना नाता उन्होंने तोड़ने का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें