फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ मनाने जा रहे दो पुलिसकर्मियों की बाइक की ट्रक से टक्कर, मौत

Sat, 29 Oct 2022 05:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पुलिस के मुताबिक, टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को एक मोटरसाइकिल के एक ट्रक से टकरा जाने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे आरा के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई जब मृतक छठ त्योहार के लिए अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया- "दो पुलिस कांस्टेबल सुशील कुमार झा (25) और जगदीश साह (26) को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

उन्होंने बताया कि मरने वाले पुलिसकर्मी बक्सर जिले से सटे बिहार सैन्य पुलिस की एक बटालियन में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा, "उन्होंने छठ के लिए छुट्टी ली थी और एक साथ अपने घर जा रहे थे। झा पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले थे, जबकि साह पूर्वी चंपारण के रहने वाले थे।" उन्होंने कहा कि मृतकों के परजनो को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें