फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : जब पुलिस ने युवक की पकड़ कर कराई मंदिर में शादी; तीन साल से प्रेम के बावजूद कर रहा था इनकार

Wed, 17 Jan 2024 10:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

 तीन साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद बात जब शादी तक पहुंची तो प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
शादी के बाद प्रेमी जोड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई। यह शादी किसी और ने नहीं बल्कि पुलिस ने ही करवाई थी। तीन साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका और उसके परिजन ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। काफी गुजारिश के बावजूद प्रेमी नहीं माना। इसके बाद प्रेमिका महिला थाना पहुंची। इस शादी को मंजूरी थाना से मिली और फिर पुलिस वालो की मौजूदगी में मंदिर में पंडित और सुरक्षा कर्मी के बीच गवाह बनाकर यह शादी हुई है। यही नहीं बल्कि इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमी रही।

विज्ञापन


तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुजफ्फरपुर निवासी अनुज कुमार और पश्चिम चंपारण (बेतिया) निवासी सोनी कुमारी की मुलाकात एक शादी के दौरान में हुई थी। इसके बाद दोनो के बीच में प्रेम परवान चढ़ा और फिर दोनो ने एक दूसरे का नंबर साझा किया और बात करने लगे। फिर लगातार मिलना-जुलना शुरू हुआ। तीन साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद बात जब शादी तक पहुंची तो प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने इस बात के जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद परिजन ने जब लड़के से बात की तो ताल मटोल करने लगा।जि आखिरकार पीड़िता और उसके परिजनों ने मुजफ्फरपुर की महिला थाने से इसको लेकर गुहार लगाई।

अंत में मुझे पुलिस की मदद लेनी पड़ी
पुलिस ने छानबीन की तो मामला सही पाया। पुलिस आरोपी युवक से थाने में पूछताछ की। इसके बाद  मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करवा दिया जिसके गवाह खुद पुलिस कर्मी बने। शादी के बाद पीड़िता सोनी कुमारी वह पश्चिम चंपारण की बेतिया की रहने वाली है। पिछले तीन साल वह और अनुज एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। मैंने शादी की बात कही तो अनुज और उसके परिजन मना करने लगे। मेरे परिजनों की भी बात अनुज ने नहीं मानी और शादी करने से इनकार कर दिया गया। अंत में मुझे पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने हमलोगों की शादी करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें