फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बाइक सवार अपराधियों ने होटल संचालक को मारी गोली, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Sun, 26 Nov 2023 01:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Police : दुकान बंद कर घर की ओर जाने के क्रम में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन भागने के दौरान दूकान संचालक घायल हो गये। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका कहना है कि मकान मालिक ने इस घटना को करवाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत होटल संचालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज में बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक होटल संचालक को गोली मार दी । घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल होटल संचालक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां उसका ईलाज चल रहा है। घायल होटल संचालक की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र मधु सरेया गांव निवासी स्व इंदर यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई है। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही चवर के पास की है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने होटल संचालक राजेश यादव को गोली मार दी।

विज्ञापन


पहले भी हुई थी मारपीट, सीसीटीवी में हुआ कैद 
घटना के संबंध में घायल होटल संचालक राजेश यादव ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व शहर के कॉलेज रोड स्थित चिराई घर के पास चौधरी हांडी मीट नाम से एक होटल चला रहे हैं। होटल नहीं चलने के कारण उसे बंद करने वाले थे, लेकिन मकान मालिक ने बंद करने से मना किया और कर्ज के रूप में 23 लाख रुपया दिया। इसके एवज में एक चेक ले लिया। धीरे धीरे उसका पैसा लौटाता रहा, और इस तरह कुल 41 लाख 32 हजार दो सौ रुपया दे दिया। जब भी चेक की मांग करते तब वह और पैसे की मांग करता, जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। इसी बीच 24 तारीख को मेरे दुकान पर कुछ लोग पहुंचे और मारपीट करने लगे जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दुकान पर हिसाब किताब को लेकर हुआ था विवाद 
 होटल संचालक ने बताया कि शनिवार की देर रात मैं अपने घर बाइक पर सवार होकर मधु सरेया गांव जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और सटाकर एक गोली बांह पर दाग दिया। गोली मारते ही  आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। इसके बाद घायल राजेश यादव ने अपने परिजनो को फोन कर बुलाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनो ने घायल अवस्था में उसे तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल राजेश यादव का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में नगर थाना के SI लंकेश पांडा ने बताया कि जख्मी का फर्द बयान लिया जा रहा है। घायल द्वारा तीन लोगों को नामजद किया गया है। 24 तारीख को दुकान पर हिसाब किताब को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल फर्द बयान के आधार पर मामले की जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें