फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : पीएमसीएच हॉस्टल में रह रहे छात्र का मर्डर; चाकू से गोदने के बाद सिर में गोली मारकर की गई हत्या

Tue, 05 Sep 2023 10:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के हॉस्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की पटना शहर में हत्या हो गई। चाकू से गोदने के बाद सिर में गोली मारी गई थी। लाश की पहचान होने के बाद पीएमसीएच में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक आशुतोष राज का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के राम कृष्ण नगर में सोमवार की आधी रात को अपराधियों ने एक युवक को पहले कई बार चाकू गोदा और फिर उसे गोली मार दी। इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। युवक की पहचान बिहार शरीफ के टितरावा निवासी आशुतोष राज (24) के रूप में की गई है। आशुतोष राज के छोटे भाई शुभम राज का कहना है कि आशुतोष राज नर्सिंग कोर्स फाइनल ईयर का छात्र था। शुभम राज ने बताया कि आशुतोष राज पटना के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्टल में रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रहा था।

विज्ञापन


कैसे हुई हत्या 
घटना के संबंध में राम कृष्ण नगर की पुलिस का कहना है कि सोमवार की आधी रात लगभग 1:30 बजे आशुतोष राज सोरंगपुर से गुजर रहा था। तभी अपराधियों ने उसे घेर कर उसके शरीर पर चाकुओं से दर्जन भर बार वार किये। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने युवक के पेट, छाती, गर्दन और शरीर के अन्य कई भागों में लगातार चाकू से वार किए। फिर जाते जाते उसके सिर में दो गोली मार दी जिससे आशुतोष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं 
आशुतोष राज की हत्या किसने और क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में पूछे जाने पर मृतक के भाई शुभम राज ने भी चुप्पी साध ली। घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह प्रेम प्रसंग का भी मामला हो सकता है क्यों कि देर रात उसका सोरंगपुर जाने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस हर एंगिल से मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें