फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पुलिस की गाड़ी और जब्त बाइक फूंकी; पुलिस से बचने के लिए गड्ढे में कूदे युवक की मौत पर हंगामा

Thu, 05 Oct 2023 12:30 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Police : बुधवार की रात छापेमारी के दौरान भागने के क्रम में गड्ढे के पानी में डूबकर युवक की मौत से मुजफ्फरपुर में बहुत बड़ा हंगामा मच गया। उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी। जब्त बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहन को फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस से बचकर भागने के क्रम में पानी भरे गड्डे में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गुस्से में थाना के सामने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने थाना में लगी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना गरहा ओपी की है। मृतक की पहचान कपिल राय के पुत्र पिंटू उर्फ चुनचुन के रूप में की गई है।

विज्ञापन


छापेमारी करने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस शराब कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनमें से एक पिंटू उर्फ चुनचुन पुलिस से बचकर भागने लगा। पुलिस ने उसे खदेड़ा लेकिन भागने के दौरान वह एक पानी भरे गड्डे में गिर गया, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

थाना में लगे वाहनों में लगाई आग 
पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 15 साल है। घटना के बाद एसएसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक 15 साल का लड़का भी था। वह किसी तरह वहां से भागने लगा। भागने के क्रम में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग भड़क गये। लोगों ने शव को लाकर थाना के सामने रख दिया और हंगामा करने लगे। इसी क्रम में घटना के भडके लोगों ने थाना में पुलिस के द्वारा जब्त किए गये वाहनों में आग लगा दी। इस आगजनी में दो बुलेरो सहित कई वाहन जलकर राख हो गये। पुलिस का कहना है कि थाना कैम्पस में आगजनी की घटा की गई है, थाने के अंदर किसी तरह की आगजनी या तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


चौकीदार को भी पीटा 
आग लगते ही थाना में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उन गिरफ्तार दो लोगों को भी भगा ले गये। पुलिस का कहना है कि हंगामा के दौरान लोगों ने चौकीदार के साथ भी मारपीट की है। अब पुलिस का कहना है कि थाना कैम्पस में घुसकर आगजनी और हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस उनलोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें