Bihar : बिहार पुलिस में महिलाएं भी पुरुषों के साथ साथ बंदूक और रायफल चला रही हैं। लेकिन अब सरकार उनकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाने का निश्चय किया है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने जानकारी देते हुए कहा कि अब 10 महिलाएं पुलिस वाहन की स्टीयरिंग भी संभालेंगी।
बिहार पुलिस में महिलाएं अब बंदूक और ट्रैफिक के साथ साथ गाड़ी की स्टेरिंग भी संभालेंगी। इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुरुष ड्राइवर के साथ साथ महिला ड्राइवर भी पुलिस वाहन चलाएंगी। जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि 847 ड्राइवर कांस्टेबल रिक्रूटमेंट और इनका ट्रेनिंग नहीं हो पाया था अब इनका ट्रेनिंग 27 नबम्बर 2023 से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि 847 ड्राइवर कांस्टेबल में 10 महिला पुलिस ड्राइवर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भागलपुर में ट्रेनिंग
अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पहली बार किसी राज्य पुलिस में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया और पुलिस की जो कठिन मानी जाने वाली सेवा है। पुलिस की बड़े वाहनों की ड्राइविंग तथा छोटे वाहनों की ड्राइविंग के लिए महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया है। अब सभी लोग भागलपुर जिले के नाथनगर में ट्रेनिंग करेंगे। बुनियादी प्रशिक्षण के तहत उनकी ट्रेनिंग 6 महीने की होगी। अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि पिछले वर्ष ट्रेडिंग में असफल रहे अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। उनके लिए भी ट्रेनिंग कोर्स का चयन किया गया है, जिसे 27 नवंबर से शुरू किया जायेगा।