फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को होंगे ये फायदे, मोबाइल के जरिए होगा सारा काम

Sun, 03 Jan 2021 08:43 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन रहा है, जहां स्मार्ट प्री पेड बिजली मीटर का बिल भी मिलेगा। मीटर में इस बात का पूरा ब्यौरा दिया जाएगा कि किस दिन कितनी बिजली की खपत हुई है। राज्य में सभी डेढ़ करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को चरणावर तरीके से स्मार्ट प्री-पेड मीटर दिए जाने हैं।

विज्ञापन



मौजूदा समय में राजधानी पटना के दर्जनभर मोहल्लों और राज्य के दो दर्जन शहरों में स्मार्ट प्री पेड बिजली मीटर मुफ्त में लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बिजली मीटर लगाने वाली कंपनियों ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि मीटर लगवाते समय अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जरूर दें ताकि बिल उस पर भेजा जा सके।

हर महीने के पहले सप्ताह में लोगों को बिजली का बिल मिल जाएगा। अगर किसी ग्राहक के पास मोबाइल नहीं है तो वो पास के बिजली कंपनी कार्यालय जाकर बिल ले सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट प्री पेड मीटर को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने तीन फीसदी छूट देने का भी निर्णय किया है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ अप्रैल 2021 से मिलना शुरू होगा। इस मीटर में पैसा खत्म होने के बाद एक दिन का समय मिलेगा और उसके बाद भी अगर बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली अपने आप कट जाएगी और रिचार्ज कराने पर बिजली खुद-ब-खुद आ भी जाएगी। 

स्मार्ट प्री पेड मीटर लगवाने से कंपनी को भी फायदा हो रहा है। समस्तीपुर के दलसिंहसराय में स्मार्ट मीटर लगने से पहले 22 लाख की आमदनी होती थी लेकिन अब उतने ही उपभोक्ताओं से 97 लाख की राजस्व वसूली हुई। ऐसा माना जा रहा है कि अगर पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर लग जाए तो घाटे में चल रही बिजली कंपनियों को मुनाफा होगा और भविष्य में लोगों को और सस्ती बिजली मुहैया कराई जाएगी।

उपभोक्ताओं को मिलेंगे ये लाभ

  • बिजली बिल की समस्या से छुटकारा
  • बिल जमा करने से छुटकारा
  • मीटर बंद और चालू करने की सुविधा होगी
  • खपत के अनुसार रिचार्ज कराएंगे लोग
  • मोबाइल के जरिए चलेगा प्रीपेड मीटर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें