इस चरण में मुखिया, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के चुनाव के लिए मतदान किए जा रहे हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण के लिए 37 जिलों के 57 प्रखंडों में मतदान लगातार जारी है। इस चरण में मुखिया, जिला पार्षद, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व पंच के पदों के चुनाव के लिए मतदान किए जा रहे हैं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वैशाली के राजापाकर प्रखंड के फरीदपुर में बूथ संख्या 147 पर हंगामे की खबर आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने ईवीएम मशीन को तोड़ दिया है। बूथ के आसपास मौजूद लोग प्रशासन पर गड़बड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के विशनपुर में दो गुटों की बीच झड़प
मुजफ्फरपुर के विशनपुर कल्याण मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई है। दोनों तरफ से हाथापाई और पत्थरबाजी की भी खबर आ रही है। सूचना मिलने के बाद मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया।
सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा सील
सीतामढ़ी के मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा सील कर दी गई है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि सीमा से नेपाल सटे होने के कारण यहां अक्सर अपराधी अपराध को अंजाम देकर भाग जाते हैं, इसलिए सरकार की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है।
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित क्षेत्र जमुई में भी मतदान जारी
जमुई के चकाई में नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बाद भी सुबह छह बजे से ही मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगने लगी। बता दें कि बिहार के इस जिले में नक्सलियों का प्रभाव है और अक्सर पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ होती रहती है।
सुबह नौ बजे तक कितना मतदान
कैमूर(नुआंव प्रखंड) -11 फीसदी
नालंदा(परवलपुर प्रखंड) -8.92 फीसदी
बिहार शरीफ-10.22 फीसदी
छठे चरण में पदों की कुल संख्या 26200 है
छठे चरण में पदों की कुल संख्या 26 हजार 200 है, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य के 11,592 पद हैं। मुखिया के 848 पद हैं, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद् सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11592 और सरपंच के 848 पद हैं।