फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पंचायत चुनाव : पांचवें चरण के मतदान के लिए सुबह से बूथों पर लगी भीड़ ,मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 24 Oct 2021 08:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

बिहार में पंचायत चुनावों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  इस बार कुल 11 चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को हुआ था। जबकि 11वें चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।  पांचवें चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। 
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पंचायत चुनाव के पांचवें चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदान केंद्रों पर सुबह से भीड़ लगी हुई है। इस चरण के तहत मुखिया और सरपंच पद की 845 सीटों और जिला परिषद् सदस्य की 124 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 1 लाख 15 हजार 553 सीट और पंचायत समिति सदस्य के 1 हजार 171 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, 23 अक्तूबर से नौवें चरण की सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 29 नवंबर को मतदान होगा। नौवें चरण में 35 जिलों के 53 प्रखंड़ों में चुनाव होंगे।  वहीं, 25 अक्टूबर से 10वें चरण की सीटों के लिए चुनावी अधिसूचना जारी होगी। यहां 8 दिसंबर को मतदान होगा, 10वें चरण में 34 जिलों के 53 प्रखंडों में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें