लक्ष्मण आर्य अपने घर महराजगंज से भागलपुर जाने की बात कह कर गुरुवार की सुबह बाइक से निकले थे। एक घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि लक्ष्मण आर्य का जमुई-मलपुर मुख्य मार्ग पर हादसे के शिकार हो गए।
भागलपुर यूनिवर्सिटी में अपने शैक्षणिक डिग्री की मूल प्रति निकलवाने जा रहे एक यूट्यूबर का सड़क हादसे में मौत हो गया। हादसे के बाद परिजनों में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। इससे जिले भर के पत्रकार मर्माहत हैं। मृत यूट्यूबर की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार निवासी उमेश आर्य के 28 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण आर्य के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दुर्घनाग्रस्त बाइक के साथ उसका शव पड़ा मिला
बताया जाता है कि लक्ष्मण आर्य अपने घर महराजगंज से भागलपुर जाने की बात कह कर गुरुवार की सुबह बाइक से निकले थे। लेकिन] एक घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि लक्ष्मण आर्य का जमुई-मलपुर मुख्य मार्ग के खैरमा के समीप एक पुल के पास उसके दुर्घनाग्रस्त बाइक के साथ उसका शव पड़ा है। हलांकि लक्ष्मण आर्य की मौत मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई या फिर किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई है इस बात का पता नहीं चल पाया है।
शैक्षणिक डिग्री की मूल प्रति निकलवाने जा रहा था
लक्ष्मण आर्य के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से भागलपुर यूनिवर्सिटी अपने शैक्षणिक डिग्री की मूल प्रति निकलवाने की बात कह कर गया था। बता दें कि लक्ष्मण आर्य विगत दो वर्षों से जमुई के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पीएमपी टीवी न्यूज के लिए समाचार संकरण कर रहे थे। लक्ष्मण आर्य बहुत ही मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी पत्नी का भी मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुका था। वह अपने पीछे एक 5 साल की बच्ची छोड़ गए है। घटना को लेकर उनके माता-पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।