फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : आरा में दिनदहाड़े युवक मारी गोली; दोस्त के साथ इस काम से जा रहा था, फायरिंग करने लगे अपराधी

Wed, 13 Mar 2024 05:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

दीपनारायण सिंह अपने एक साथी के साथ जमीन बेचने की बात करने के लिए किसी से मिलने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाये तीन अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। 
विज्ञापन
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गोली लगने के बाद बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का इलाज चल था है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भोजपुर पुलिस निजी अस्पताल में पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ले रहे है। वहीं जख्मी युवक को कमर के पास गोली लगी है। 

विज्ञापन


तीन अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि जख्मी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा निवासी 35 वर्षीय दीपनारायण सिंह के रूप में हुई है। दीपनारायण सिंह अपने एक साथी के साथ जमीन बेचने की बात करने किसी से मिलने जा रहा था। तभी पहले से घात लगाये तीन की संख्या में अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान दीपनारायण सिंह को गोली लग गई। जिससे वो जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। वहीं घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित जहूर आईटीआई के पास का बताया जा रहा है। 

पेट में फंस गई एक गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी परिचय कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घटना को लेकर उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सारे अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं परिजनों से भी घटना के बारे में पूछा जा रहा है। परिजन के बयान और छानबीन के कर अपराधियों पर कार्रवाई की जायेगी। डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि युवक को दाहिने साइड कमर के पास गोली लगी है जो पेट में जाकर फंस गई। गोली निकालने के लिए युवक का ऑपरेशन किया जायेगा उसके बाद उसे ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें