फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, परिजन बोले- दोस्तों से इस चीज को लेकर विवाद चल रहा था

Mon, 08 Apr 2024 11:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह आनंद कुमार के हत्या की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा आनंद कुमार के सीने में एक गोली मारी गई है। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के मनेर में सोमवार सुबह अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक मोबाइल जब्त किया है। पुलिस इसे पैसे की लेनदेन का मामला बता रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया है।

विज्ञापन


दोस्तों से लेनदेन का विवाद चल रहा था
बताया जा रहा है कि मनेर थाना के स्तर गांव आनंद कुमार 19 पिछले कुछ दिनों से अपने घर से लापता था। सोमवार को मनेर थाना को सूचना मिली कि अपराधियों के द्वारा एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस गांव पहुंची तो देखा कि एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा है। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि आनंद कुमार के उनके दोस्तों के साथ पैसे की लेनदेन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि कई बार आनंद कुमार को हत्या करने की धमकी उनके दोस्तों ने दी थी। परिजनों का यह मानना है कि उनके दोस्तों द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है
इस मामले को लेकर मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह आनंद कुमार के हत्या की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा आनंद कुमार के सीने में एक गोली मारी गई है। घटना स्थर पर ही उनकी मौत हो गई है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गये व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है पैसा के लेनदेन का मामला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें