फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चचेरे चाचा ने भतीजी के साथ की हैवानियत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Apr 2024 11:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

थानेदार ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह हैवानियत किसी और ने नहीं, बल्कि उसके चचेरे चाचा ने ही की। घटना के बाद लड़की के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, कुछ ही देर बाद परिजन हंगामा करने लगे।  परिजनों ने जमकर बवाल किया। उनका कहना है कि सदर अस्पताल में बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनकी बच्ची की उम्र 12 साल है। लेकिन, अस्पताल वालों ने उसकी उम्र 20 साल लिख दिया। हमलोगों ने इसका विरोध किया लेकिन उनलोगों ने किसी की नहीं सुनी। 
विज्ञापन


लहुलुहान बच्ची को देखकर दंग रह गए परिजन
पीड़ित परिवार ने सदर अस्पताल में करीब एक घंटे तक हंगामा किया। हंगामा होने के बाद फिर पीड़िता की उम्र को घटाया गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग शहर में मजदूरी करतें हैं। घर में एक महिला के साथ लड़की रहती थी। शुक्रवार शाम में घर में कोई नहीं था। उसी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शाम में जब परिजन घर पहुंचे तो लहुलुहान बच्ची को देखकर दंग रह गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया
पीड़ित ने बताया कि पुलिस कों घटना की जानकारी देकर इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया कराया। लड़की के परिजन ने बताया कि अस्पताल में भी चिकित्सक द्वारा किशोरी की उम्र बढ़ाकर बताई गई। थानेदार ओम प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ करवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें